Ranikhet News: उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी ने एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनके पिता उत्तराखंड सुर सम्राट स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी ने अपने गीतों से देवभूमि को एक नई पहचान दिलाई थी। आज भी उनके गीतों के लोग दीवानें है। अब उनके सुपुत्र सुपरस्टार लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी को कुमाऊं रत्न 2022 से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद उनके चाहने वालों और परिवार में खुशी का माहौल है। आगे पढ़िए…

Business innovation and Experience Award तक द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी को कुमाऊं रत्न 2022 से सम्मानित किया गया। बता दें कि रमेश बाबू गोस्वामी अपने पिता की संगीत विरासत संभालते हुए कई सुपरहिट गीत गा चुके है। उनके गोपुलि गीत ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय प्रवासियों को जमकर थिरकाया। आज भी शादी-विवाह में उनके गीतों का कब्जा है। आगे पढ़िए…

Business innovation and Experience Award तक द्वारा कुमाऊं रत्न 2022 का सम्मान दिये जाने पर लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी ने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सावधान इंडिया जैसे सीरियलों में काम कर चुके माहिर खान, हेम भट्ट, हीरा स्वीट, गिरीश सत्यावाली, मनोज लखोटिया समेत पूरी टीम का आभार प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद अदा किया। रमेश बाबू गोस्वामी ने बताया कि जल्द ही उनके कई गीत रिलीज होने जा रहे है। उम्मीद है उनके चाहने वालों को यह गीत बेहद पसंद आयेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
