- उधमसिंह नगर पुलिस का यूपी में छापा, 300 पुलिसकर्मियों ने दी दबिश, 25 लोगों को लिया हिरासत में।
उधमसिंह नगर- ऊधमसिंह नगर में मादक पदार्थो की तस्करी के ड्रग्स माफियाओं में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब जनपद की पुलिस ने बरेली के फतेहगंज को छावनी में तब्दील कर दिया। अभियान का खुद एसएसपी ने नेतृत्व किया। भारी पुलिस बल को देख माफियाओं में खलबली मच गई और पुलिस ने 25 ऐसे संदिग्धों को हिरासत में लिया। जिनका ड्रग्स तस्करी में भूमिका रही है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जनपद में तैनाती होने के बाद से ही जिले में मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगा ने की कोशिश पुलिस लगातार कर रही थी। जब भी कोई सौदागर पकड़ा जाता था। वह बरेली के ड्रग्स माफियाओं और पेडलर्स का नाम ही लेता था। इसी को ध्यान में रखते हुए ठोस रणनीति के तहत रविवार की देर शाम बरेली के फतेहगंज स्थित कई ऐसे ठिकानों पर दबिश दी गई। जहां के कुछ पेडलर्स व ड्रग्स माफिया जनपद में ड्रग्स बिकवाने का धंधा चलता है। इस अभियान का नेतृत्व खुद ही किया। जिसके चलते 300 अधिकारी-जवानों के साथ जब बरेली के फतेहगंज को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
तो माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 25 ऐसे संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जो कि मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त है या फिर जिनकी किरदार रहा हो,क्योकि गांव में हिरासत में लिए गए आरोपी चर्चाओं में है। पुलिस लगातार इस प्रकार के अभियान चलाएंगी,क्योकि तस्करों को पकड़ने के साथ ही उन के पनाहगार व माफियाओं की धरपकड़ हो सकें। आगे भी अभियान संचालित रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 

