हल्द्वानी – हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान डॉ सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स के माध्यम से तैनात स्टाफ नर्सों को वर्तमान में नियमित स्टाफ नर्सों की भर्ती के कारण बाहर का रास्ता नहीं दिखाने एवं उनकी सेवाओं को जारी रखने की मांग की । स्वास्थ्य मंत्री ने मेयर गजराज बिष्ट को आश्वस्त करते हुए कहा आउटसोर्स स्टाफ नर्सों के सामने रोजगार का संकट नहीं आएगा उसके लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे , जिसके लिए उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को निर्देश भी दिए हैं ।
गौरतलब है वर्ष 2020 में कोविड -19 महामारी के दौरान पी.सीएस आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में 116 स्टाफ नर्सों की तैनाती की गई थी । वर्तमान में स्टाफ नर्सों को उनकी कंपनी पी.सीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में नियमित स्टाफ नर्सों की भर्ती हो जाने के कारण उन सभी 116 स्टाफ नर्सों की सेवाएं समाप्त की जा रही है ।
सेवाएं समाप्त होने की सूचना से परेशान स्टाफ नर्सों ने मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट से मुलाकात कर उनके सामने आने वाले रोजी रोटी एवं आर्थिक संकट से बचाने की गुहार लगाई , आउटसोर्स स्टाफ नर्सों का कहना है उन्होंने महामारी के कठिन दौर में समर्पित भाव से अपनी सेवाएं दी है अतः उनकी सेवाओं को पूर्ववत बहाल रखा जाए ।
विगत दिनों देहरादून प्रवास पर गए मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने आउटसोर्स स्टाफ नर्सों की समस्या से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को अवगत कराया , एवं मानवीय आधार पर उन सभी 116 स्टाफ नर्सों की भावनाओं को समझते हुए उनको बहाल रखा जाए । जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने गजराज सिंह बिष्ट को आश्वस्त करते हुए कहा महामारी जैसे कठिन समय में सेवाएं देने वाली स्टाफ नर्सों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा । जिसके लिए उन्होंने प्राचार्य डॉ सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज को निर्देशित करते हुए प्रकरण का समाधान निकालने को कहा है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
