- चुनाव खत्म महंगाई शुरू,आंचल ने बढ़ाये दूध के दाम,केंद्र में नई सरकार के गठन के साथ ही आंचल ने दी महंगाई की सौगात।
लालकुआं (नैनीताल)- अमूल द्वारा दुग्ध दरो में वृद्धि के बाद नैनीताल दूग्ध संघ उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं ने भी आंचल बाजार दरों मैं वृद्धि की है । उपभोक्ताओं की सबसे अधिक मांग वाले दूध की दरो में 10 जून से प्रति लीटर ₹2 की बढ़ोतरी कर दी गई ।
रेट बढ़ोत्तरी पर बाजार सर्वे में आंचल उपभोक्ताओं का कहना है कि नैनीताल दूग्ध संघ प्रबंधन द्वारा अपने अनाप-शनाप खर्चों में कटौती के बजाय दुग्ध दरो में अनावश्यक वृद्धि की जा रही है तथा दुग्ध उपभोक्ताओं की सबसे अधिक मांग वाले स्टैंडर्ड दूध की आधे व एक लीटर की पैकिंग दरों में बढ़ोतरी साहित बुजुर्गों व रोगियों के लिए तैयार गाय दूध दरों में भी प्रति लीटर ₹2 की वृद्धि कर आंचल ने अपने उपभोक्ताओं को केंद्र में नई सरकार के गठन के साथ ही महंगाई की सौगात दी है। वही उपभोक्ताओं का कहना है कि आंचल प्रबंधन द्वारा दूग्ध दरों में वृद्धि के बजाय अपने अनाप-शनाप खर्चों पर कटौती का निर्णय लेना चाहिए। इधर लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चित रहने वाले संघ प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
