देहरादून । उत्तराखंड में 11 से 13 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सर्तकता बरतने की अपील की है। संबंधित जिलों के प्रशासन को भी सतर्क किया गया है। देहरादून में रविवार को भी गर्मी ने बेहाल किया। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के
निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि रुड़की और देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्रीसेल्सियस से ज्यादा रहा है। अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री
सेल्सियस तक अधिक रह सकता है। मैदानी इलाकों में अगले चार से पांच दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रह सकता है। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे गर्म मौसम में दोपहर एक से चार बजे तक घरों से निकलने से परहेज करें, यदि निकलना जरूरी हो तो एहतियात के साथ निकलें और खूब पानी पीते रहें।
- पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 से 13 जून तक हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी जिलों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
