हल्द्वानी: नैनीताल जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे. चार दिन पहले ओखलकांडा में पिकअप वाहन के गिरने से सात लोगों की मौत हुई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे. रविवार देर रात करीब 11:30 बजे एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है घटना बेतालघाट थाना क्षेत्र का है जहां रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी हादसे में वाहन में सवार एक की व्यक्ति की मौत हो गई।
जबकि 14 लोग घायल हो गए.हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर निजी वाहन से बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया. जहां नैनीचैक निवासी 65 वर्षीय उम्मेद सिंह मौत हो गई जबकि वहां में सवार 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों में 6 लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
घायलों ने बताया कि सभी लोग बेतालघाट महोत्सव से खरीदारी कर देर शाम वापस घर लौट रहे थे. थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायलों को सीएचसी लाया गया हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग के बदहाल होने के चलते वाहन खाई में जा पलटी स्थानीय लोगों ने बताया कि कि बेतालघाट में बदहाल सड़क को सही कराने के लिए प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
