लालकुआं। कड़ी मेहनत और सच्ची लगन के चलते कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है, यहां हल्दूचौड़ के ग्राम गंगापुर कबडवाल निवासी व सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत विश्वनाथ सुयाल व अध्यापिका हेमलता (हिम्पी) सुयाल के सुपुत्र रक्षित सुयाल भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त (लेफ्टिनेंट) बनने पर क्षेत्र वासियों ने खुशी का इजहार करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
आईएमए देहरादून में कल हुए पासिंग आउट परेड के भव्य कार्यक्रम में रक्षित सुयाल ने अंतिम पगपार करते हुए भारतीय सेना में अपनी नई पारी का आगाज सैन्य अधिकारी के रूप में नियुक्त होकर किया। ग्रामीण पृष्ठभूमि के इस युवा ने ग्रामीण क्षेत्र से ही अपनी 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने स्वाध्याय के बल पर ही इस मुकाम को हासिल कर क्षेत्र का मान राष्ट्रीय फलक पर स्थापित किया है। ग्रामीणों ने रक्षित सुयाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षित की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को भारतीय सेना के उच्च पदों में जाने के लिए सदैव प्रेरित करेगी और उनका मार्गदर्शन करती रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
