- निराश्रित पशुओं व जगह-जगह फैले कूडे को लेकर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों का किया जवाब तलब।
चमोली : नगर क्षेत्रों में टैग लगे निराश्रित पशुओं और जगह जगह फैले कूडे को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने अधिशासी अधिकारियों का जवाब तलब किया है। जिलाधिकारी के क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखा गया कि नगर क्षेत्र में टैग लगे पशु घूम रहे है और नगर क्षेत्र में फैले कूडे को खा रहे है।
जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी नगर क्षेत्रों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि टैग शुदा पशु सड़कों पर न रहे और किसी भी प्रकार का कूडा खुले में सड़क पर नही दिखना चाहिए। टैग से पशु मालिकों की पहचान की जाए और पशुओं को आवारा छोड़ने पर चालान किया जाए। सड़क पर खुले में कूड़ा फेकने वालों के विरू़द्व भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत दी है कि इस कार्य में कोई भी लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने नगर निकायों में डेंगू के प्रति भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद की समस्त निकायों में एंटी लिटरिंग एक्ट में अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगे जाने पर अधिशासी अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष 01 अप्रैल से अभी एंटी लिटरिंग एडं एंटी स्प्रिटिग एक्ट के तहत 127 चालान करते हुए 1.11 लाख धनराशि वसूली की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचका, दो की मौके पर मौत
रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी 


