‘पत्तों’ की दुनिया में पुलिस ने फेंका ‘ताश का इक्का’,13 दबोचे गए!आरोपियों के कब्जे से 4,51,500 रुपये नगद,ताश की 52 पत्तियां और दो लूडो डाइस बरामद।
भीमताल (नैनीताल)- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भीमताल क्षेत्र में संचालित एक जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। शनिवार देर शाम एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों पर पुलिस टीम ने बाईपास रोड स्थित एक निजी टेंट हाउस परिसर में छापा मारकर 13 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹4,51,500 नगद, ताश की 52 पत्तियां और दो लूडो डाइस बरामद कीं। यह कार्रवाई एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भवाली दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठौड़ के नेतृत्व में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना भीमताल में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग करें और अवैध गतिविधियों में संलिप्त गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
