देहरादून- कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद भारत में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राहत भरी बात ये कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का कोई भी मामला भारत में रिपोर्ट नहीं हुआ है हालांकि अब मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस का ग्राफ बढ़ा है।
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए 19 पुलिसकर्मियों की कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आने के पहले उनके सैंपल लिए गए थे और रिपोर्ट के पॉजीटिव आने पर उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया। इस दौरान वह काफी लोगों के संपर्क में आए हैं ऐसे में वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात करीब 400 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। इसके अलावा अन्य को भी ट्रेस किया जा रहा है। सभी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट रविवार सुबह को पॉजिटिव आई थी।
यमकेश्वर ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों में चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून और पौड़ी जनपद के 19 पुलिस कर्मी शामिल हैं। विभाग ने संक्रमित जवानों को ड्यूटी से वापस भेज दिया है। सभी जवान अगले 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेंगे। पुलिसकर्मी अन्य पुलिसवालों, आश्रम के कर्मचारियों और स्वर्गाश्रम बाजार के दुकानदारों समेत अन्य लोगों के संपर्क में आए थे और स्वास्थ्य विभाग की सूची तैयार कर कोरोना जांच की कार्यवाही करेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 

