Haldwani News-हल्द्वानी के कमलुवा गांजा क्षेत्र में बाइक और टेंपू की आमने सामने की भिड़ंत में टेंपो सवार एयर फोर्स के रिटायर कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, रिटायर एयरफोर्स कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक मूलरूप से सीमटी बागेश्वर और हाल निवासी गिरिजा बिहार कमलुवा गांजा के रहने वाले 61 साल के अजब सिंह पुत्र चंद्र सिंह एयर फोर्स से रिटायर होने के बाद हल्द्वानी में परिवार के साथ रहते थे। बीते रोज वह घर से टेंपो में सवार होकर बाजार सामान लेने जा रहे थे, कि रास्ते में बाइक सवार युवक और टेंपू की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो के आगे बैठे अजब सिंह टेंपो से बाहर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर परिजनों को लगते ही घर में कोहराम मच गया, वहीं बाइक सवार दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं जिनका उपचार चल रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
