IAF AFCAT 2021- एयर फोर्स की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि 1 दिसंबर से एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा के पंजीकरण शुरू हो रहे हैं 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आवेदन की तारीख रखी गई है। योग्य उम्मीदवार आवेदन की आखिरी तारीख से पहले एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट को लेकर आवेदन कर ले 30 दिसंबर के बाद आवेदन मान्य नहीं होंगे।
आवेदन के लिए फीस
एफकैट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। हालांकि, एनसीसी विशेष प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से होगा। परीक्षा के बारे में जल्द ही सूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवारों का प्रशिक्षण जनवरी 2022 के पहले हफ्ते में वायुसेना अकादमी दुन्दिगल में शुरू किया जाएगा।
वायु भर्ती के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में फ्लाइंग ब्रांच के लिए के लिए आयु सीमा 20 वर्ष से लेकर 24 वर्ष के बीच रखी गई है। ग्राउंड ड्यूटी के लिए आयु सीमा 20 वर्ष से लेकर 26 वर्ष के बीच रखी गई है। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
भर्ती के लिए पदों की संख्या
एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एफकैट) परीक्षा में कुल पदों की संख्या 317 रखी गई है। पदों का विवरण निम्न हैं-
- एसएससी के लिए – 77 पद
- एई के लिए – 129 पद
- एडमिन के लिए – 51 पद
- एसीसीटीएस के लिए – 21 पद
- एलजीएस के लिए – 39 पद

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : यहां मची चीख पुकार, खाई में गिरी टैक्सी
रामनगरः डिब्बे में बंद ‘जिंदा कोबरा’ लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला इसी ने डसा है
हल्द्वानी : यहां ई रिक्शा गिरा नहर में, एक की मौत
सरकारी कर्मचारियों के लिए आई खास किताब! सीएम धामी ने किया विमोचन, बताए बड़े फायदे
एक क्लिक में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये! सीएम धामी ने 488 महिलाओं को दी बड़ी सौगात
उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव
उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल 
