Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि फेसबुक में दोस्ती के बाद मध्य प्रदेश की एक विधवा महिला को हरिद्वार बुलाकर युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने देवबंद सहारनपुर निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हरिद्वार पुलिस के मुताबिक नरसिंहगढ़ मध्य प्रदेश निवासी एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि वर्ष 2020 में उसकी दोस्ती फेसबुक से सहारनपुर के देवबंद कस्बा निवासी संदीप गिरी से हुई। आरोपी खुद को अविवाहित बताते हुए पहले फेसबुक मैसेंजर में और फिर मोबाइल पर महिला से बात करने लगा। महिला ने उसे बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। और संदीप ने खुद को अविवाहित कहते हुए शादी के वादे पर महिला को विश्वास में लिया और 25 नवंबर को उसे बहला-फुसलाकर हरिद्वार बुलाया। जहां होटल में उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और 26 नवंबर को उसे हरकी पैड़ी छोड़कर फरार हो गया। जब महिला धोनी खोज करते आरोपी के घर पहुंची तो पता चला वह शादीशुदा है, क्योंकि दुष्कर्म हरिद्वार में हुआ था लिहाजा महिला ने हरिद्वार पहुंचकर शहर कोतवाली में तहरीर दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप 

