- हैदराबाद मैराथन 2024 में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली भागीरथी बिष्ट, चमोली जिले की पहली महिला एथलीट बनी।
उत्तराखंड : चमोली जिले की भागीरथी बिष्ट ने हैदराबाद मैराथन 2024 में तीसरा स्थान प्राप्त करके अपने गांव वाण और चमोली जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भागीरथी के कोच सुनील शर्मा ने बताया कि उन्होंने 42 किलोमीटर की दौड़ 3 घंटे में पूरी की और तृतीय स्थान हासिल किया, जिसके लिए उन्हें दो लाख की नगद धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया।
भागीरथी की यह उपलब्धि और भी खास है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में कई संघर्षों का सामना किया है। उनके पिता की असमय मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अपने परिवार का समर्थन करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ घर का सारा काम किया और अपने खेतों में हल भी लगाया।
भागीरथी के मन में एक ही सपना है – ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना और अपने गांव, राज्य, देश, और कोच का नाम रोशन करना। उनकी इस उपलब्धि से उनके क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें फ्लाइंग गर्ल कह रहे हैं।
भागीरथी की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल कि उनके परिवार और क्षेत्र के लिए भी गर्व की बात है।
जय देवभूमि 🙏🙏जय उत्तराखण्ड

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी 
