वंशिका

हरिद्वार की वंशिका ने 12वीं बोर्ड में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में हरिद्वार की वंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में भी पहला स्थान हासिल किया।

वंशिका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTSAd

वंशिका बेहद साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता टैक्सी ड्राइवर हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद वंशिका ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन के यह सफलता पाई। वंशिका का कहना है कि उन्होंने घर पर नियमित पढ़ाई की और शिक्षकों के मार्गदर्शन को पूरी तरह अपनाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नेपाल में बनी झील से बढ़ी चिंता, चमेलिया नदी ने दिखाया रौद्र रूप तो 50 हजार लोगों पर मंडरा सकता है खतरा

वंशिका आगे चलकर गणित की प्रोफेसर बनना चाहती हैं और इसी दिशा में अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी।

स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने वंशिका की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें