अक्षत गोपाल

उत्तराखंड: हाईस्कूल परीक्षा में नंबर 1 बने अक्षत गोपाल, मेहनत लाई रंग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड के नतीजों में इस बार रामनगर के अक्षत गोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत ने हाईस्कूल परीक्षा में 500 में से 491 अंक प्राप्त कर 98.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया। उनकी मेहनत और अनुशासन की हर तरफ चर्चा हो रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
Ad

खास बात यह है कि अक्षत ने बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन के यह सफलता हासिल की। उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे नियमित पढ़ाई की और मोबाइल से दूरी बनाकर पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन...जानिए क्या है खास

अक्षत का कहना है कि उनका सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

अक्षत के पिता जो एक निजी शिक्षक हैं बेटे की इस सफलता से बेहद खुश हैं। घर में जश्न का माहौल है और लोगों का बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था

अक्षत की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के छात्रों के लिए एक प्रेरणा बन गई है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें