रुद्रपुर: उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में रुद्रपुर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर 98 प्रतिशत के साथ टॉप किया।
सुशीला भंजूराम अमर देव इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। विद्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
साधारण परिवार से आने वाली सुशीला ने अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की है। उनके माता-पिता भूरारानी क्षेत्र में एक छोटा बुटीक चलाते हैं और हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहे हैं।
सुशीला ने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया। वह रोजाना करीब 4 घंटे पढ़ाई करती थीं और मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए करती थीं।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
सुशीला की यह उपलब्धि प्रदेश के हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
