बागेश्वर: उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में बागेश्वर की गीतिका पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, चौरासी की छात्रा गीतिका की सफलता संघर्ष और मेहनत की मिसाल बन गई है। उनके पिता चंद्रशेखर पंत एक टैक्सी चालक हैं…जबकि माता गृहिणी हैं।
सीमित संसाधनों के बावजूद गीतिका ने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा।
गीतिका इससे पहले भी हाईस्कूल में 97.6 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर रह चुकी हैं। उनकी मेहनत और लगन का परिणाम अब पूरे प्रदेश में टॉप करने के रूप में सामने आया है।
रिजल्ट घोषित होते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार में खुशी का माहौल है और हर कोई इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।
गीतिका का सपना आगे चलकर इंजीनियर बनना है। उनका कहना है कि मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
