हल्द्वानी- कहते हैं कि युवाओं में अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो वह अपनी हर मंजिल पाकर रहते हैं ऐसा ही कुछ नैनीताल जिले के लालकुआं के बिंदुखत्ता क्षेत्र के युवा राज जोशी ने कर दिखाया है। उन्होंने चंडीगढ़ से अपनी साइकिल यात्रा प्रारंभ की और मनाली होते हुए लद्दाख पहुंचे और जिसके बाद पेंगोंग लेक होते हुए तुरतुक, हुन्डर तक सफर किया यही नहीं कई कीर्तिमान स्थापित करते हुए बुलंद हौसले और दृढ़ संकल्प व इच्छाशक्ति को साथ लेकर चले राज ने लद्दाख से श्रीनगर साइकलिंग करते हुए दिल्ली तक पहुंचे और दिल्ली से आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के दिन यानी 15 अगस्त के दिन वह अपने घर लालकुआं पहुंचे जहां क्षेत्रवासियों ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ राज का स्वागत किया।

ट्रैवल द कबीरा यूट्यूब चैनल चलाने वाले राज जोशी ने 4 जुलाई को अपनी यात्रा शुरू की थी और आज 15 अगस्त को यानी 1 महीना 11 दिन में साइकिल चला कर देश के कई राज्यों कई हिस्सों से घूम कर राज कर वापस पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक लोक कला प्राकृतिक सौंदर्य और अलग-अलग रहन सहन के शानदार अनुभव के साथ अपने दिन गुजारे। लेकिन इन सब में सबसे कठिन रहा साइकिल से यात्रा करना क्योंकि इतनी बड़ी यात्रा सैकड़ों किलोमीटर साइकिल चलाकर पूरी करना इतना आसान नहीं है लेकिन आज यात्रा पूरी होने के बाद हर कोई राज के इस दृढ़ संकल्प और कठोर इच्छा शक्ति का कायल हो गया है। युवा साइकिलिस्ट राज जोशी लालकुआं के बिंदुखत्ता के इन्दिरा नगर दुतीय में रहता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन राज के घर पहुंचने पर पूरे गांव ने बड़े ही जोशो खरोश के साथ राज का स्वागत किया। खबर पहाड़ राज की उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

आज दुनिया की दूसरे सबसे ऊंचे पास Tanglangla 5328 मीटर को अपनी साइकिल से 35 kg वजन के साथ पार किया।
रास्ते में भारी बर्फबारी ओलावृष्टि बारिश और विपरीत दिशा से चलती तेज हवाएं मेरा रास्ता रोक रही थी लेकिन जब आप एक बार दिल में ठान लेते हैं कि हमें किसी कार्य को पूरा करना है तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको उस कार्य को करने से नहीं रोक सकती तो यह सब होने के बावजूद भी मैंने Tanglangla पास को पार किया और मैं आज 82 किलोमीटर साइकिल चलाने के बाद उप्सी तक पहुंच गया हूं बाकी आपको मेरा पूरा सफर मेरे युटुब चैनल “traveller the kabira” पर देखने को मिल जाएगा आशा करता हूं कि आप सभी लोगों का आशीर्वाद और साथ में ही बना रहेगा धन्यवाद 🙏



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
