जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज हल्द्वानी नगर क्षेत्र अंतर्गत एडीबी सहायतित उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (UUSDA) परियोजना के अंतर्गत गतिमान सीवरेज, पेयजलापूर्ति, सड़कों के पुनर्निर्माण एवं वर्षा जल प्रबंधन कार्यों की समीक्षा एपी बाजपेयी नगर मजिस्ट्रेट एवं नगर आयुक्त परितोष वर्मा द्वारा की गई। इसके साथ ही पेयजल निर्माण निगम, लोक निर्माण विभाग (निर्माण खण्ड, हल्द्वानी), सिंचाई विभाग तथा विद्युत वितरण खण्ड (नगरीय एवं ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में उपस्थित उप कार्यक्रम निदेशक श्रीमती मृदुला सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना के अंतर्गत कुल 216 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा अवशेष 94 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य शेष है। इनमें 64 किलोमीटर बिटुमिनस (BT) सड़क एवं 30 किलोमीटर सीसी रोड का निर्माण किया जाना है। बैठक में सीवर कार्य से प्रभावित 10 किलोमीटर सड़क का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने एवं अवशेष समस्त सड़क निर्माण कार्यों को 20 जून से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश उप कार्यक्रम निदेशक को दिए गए।

इसके अतिरिक्त कुसुमखेड़ा, कटघरिया एवं ऊँचापुल चौराहे पर चल रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा तीनपानी से मंडी तक गतिमान कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
शनि बाजार नाले के डायवर्जन कार्य हेतु रेलवे विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त करने के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करते हुए रेलवे अधिकारियों के साथ आगामी सप्ताह में समन्वय स्थापित कर आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, जिससे उक्त कार्य हेतु अनापत्ति प्राप्त कर इसे समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।
बैठक में उपस्थित सहायक अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग (निर्माण खण्ड, हल्द्वानी) को नरिमन से गौला पुल के मध्य चल रहे कार्यों को जून माह के प्रथम पक्ष तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड (नगरीय) को गौला पुल से नरिमन चौराहे के मध्य स्थापित नई विद्युत लाइन को 01 जून से चार्ज करते हुए पुराने विद्युत पोलों को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड (नगरीय) को तीनपानी से मंडी के मध्य 33 केवी विद्युत लाइन को भूमिगत (Underground) किए जाने हेतु आगामी सप्ताह में एडीबी अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर स्थान चिन्हित करने, कार्य प्रारम्भ करने तथा एक माह के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कटघरिया से ब्लॉक मार्ग की ओर अवशेष वृक्षों के पातन एवं वन विभाग से स्वीकृतियाँ प्राप्त करने के संबंध में नवीन सर्वेक्षण कराने हेतु उप कार्यक्रम निदेशक को वन विकास निगम एवं वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान कुसुमखेड़ा चौराहे पर विद्युत पोलों के लंबे स्पान को देखते हुए विद्युत लाइन को यूटिलिटी डक्ट के माध्यम से भूमिगत किए जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड (ग्रामीण) एवं एडीबी अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थित अधिशासी अभियन्ता, पेयजल निर्माण निगम को राजपुरा एवं सुभाष नगर क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने तथा सड़क पुनर्निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
ऊँचापुल चौराहे पर सिंचाई नहर को डायवर्ट करते हुए चौराहे के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश उप कार्यक्रम निदेशक को दिए गए।
कार्यक्रम निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि देवखड़ी नाले की डिसिल्टिंग का कार्य लगभग 30 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। कार्य में और अधिक तेजी लाने तथा अतिरिक्त मशीनरी एवं वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही देवखड़ी नाले एवं सिंचाई विभाग की नहर के संगम स्थल, जीएसटी कार्यालय के समीप, जहाँ पूर्व में अतिवृष्टि के दौरान हुई दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई थी, वहाँ नाले के मुहाने को चौड़ा करने हेतु साइफन निर्माण की संभावना का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, हल्द्वानी को दिए गए।
बैठक में उप कार्यक्रम निदेशक मृदुला सिंह, परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर प्रदीप कुमार,अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रामीण एस के गुप्ता, अधिशासी अभियंता सिचाई खंड हल्द्वानी दिनेश रावत, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम शशिभूषण शाह सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग ललित तिवारी आदि उपस्थित थे
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
