हल्द्वानी – शेमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया आजादी का 75वां अमृत महोत्सव। शेमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर मुख्य अतिथि विद्यालय की संस्थापक श्रीमती माधवी बिष्ट, चेयरमैन दयासागर बिष्ट एवं प्रधानाचार्या श्रीमती संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

विद्यालय के एन सी सी कैडेट्स द्वारा चेयरमैन दयासागर बिष्ट को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट का प्रर्दशन किया गया। समस्त स्टॉफ ने तिरंगे के सम्मान में गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

प्री प्राइमरी वर्ग के बच्चों द्वारा ऐसा देश है मेरा पर नृत्य कर माहौल को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। नन्हे मुन्हे बच्चों ने देशभक्ति से भरे गीतों में सुन्दर प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित नियमों से सभी को अवगत कराया और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और भारतीय होने पर गर्व करने की अपील की।

उन्होंने अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी को अपने घरों में तिरंगा फहराने की भी अपील की। प्रधानाचार्या श्रीमती सन्तोष पाण्डेय ने आजादी के महत्व को समझने और बच्चों से एक जिम्मेदार व अच्छा नागरिक बनने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन कृतिका रावत एवं प्रिया कविदयाल ने किया। इस दौरान चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 700 किलोमीटर दूर तक पीछा, 25 दिन की मेहनत रंग लाई, पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री
उत्तराखंड परिवहन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: चार ARTO के तबादले, परिवहन आयुक्त ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में पहाड़ का लाल शहीद
उत्तराखंड: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने का इजाफा, लगा झटका
गंगा किनारे एक सेल्फी और पलभर में गायब हुआ पर्यटक, परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश 
