हल्द्वानी/लालकुआं- क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक इस कदर बना हुआ है, कि बीती रात हल्दूचौड़ से लालकुआं को आ रही बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकरा जाने के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, परिणाम स्वरूप पूर्व ग्राम प्रधान रमेश तिवारी के भतीजे बाइक सवार विपिन तिवारी की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि उनके पीछे बैठे नैन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग 11 बजे हल्दूचौड़ के राधा बंगर निवासी विपिन तिवारी पुत्र बद्री दत्त तिवारी उम्र 46 वर्ष अपने साथी नैन सिंह निवासी दुम्का बंगर उम्र 38 वर्ष के साथ बाइक द्वारा लालकुआं की ओर को आ रहे थे, तभी डिपो संख्या 4 और 5 के बीच सड़क पर बैठी गाय से उनकी बाइक जा टकरा गयी, जिसके चलते मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, और बाइक सवार दोनों सड़क पर काफी दूर तक रगड़ते चले गए, इस दौरान टक्कर लगने से गाय की भी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि घायल अवस्था में विपिन तिवारी और नैन सिंह को हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां विपिन तिवारी ने दम तोड़ दिया, वहीं नैंन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है, इधर क्षेत्र के समाजसेवियों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को काजी हाउस भेजा जाए, क्योंकि उक्त जानवरों के चलते आए दिन सड़क में दुर्घटनाएं होने से लोग अकाल मौत के मुंह में समा रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 

