रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के उखीमठ में राऊलैक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें अनियंत्रित होकर एक बोलेरो कार गहरी खाई में गिर गयी। इस घटना में एक युवक की मौत 4 लोग घायल हो गये, सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू पर घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राऊलैक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं जिनका उपचार स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर सांय को राऊलैक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिरी ,स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी राजस्व एवं पुलिस और प्रशासन को दी गयी
बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से बेडूला निवासी संदीप सिंह (29) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है, जबकि जग्गी बग्वान निवासी प्रबल सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 34 वर्ष, बेडूला निवासी प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 35 वर्ष, बेडूला निवासी धनवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 28 वर्ष, बेडूला निवासी प्रदीप सिंह पुत्र इन्द्र सिंह उम्र 30 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को 108 की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में भर्ती कराया गया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
