उत्तराखंड के गायक कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से आयुर विजन ग्रुप द्वारा “द वॉइस ऑफ हिल” सिंगिग रियलिटी शो का आयोजन किया जिसके ऑनलाइन ऑडिशन 5 जनवरी से 10 फरवरी तक रहे जिसमें पूरे उत्तराखंड प्रदेश एवं उत्तराखंड से बाहर चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, सिक्किम जैसे कई अन्य जगहों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिस का ग्रैंड फिनाले 28 फरवरी को होगा।
इस सिंगिग रियलिटी शो में जूनियर बर्ग में भरत सिंह बिष्ट अल्मोड़ा से, शिवानी आर्य, श्रृष्टि पांडेय, गौरव कोरंगा, मीनाक्षी पांडे, तेजस्वी नेगी, पीयूष मजिला बागेश्वर से, काशीपुर से पवन कुमार, भीमताल से सौम्या बिष्ट, पौड़ी गढ़वाल से शिवम् बिष्ट, मीनाक्षी रतूड़ी, काजल भट्ट, श्रीनगर गडवाल से रशमी और नैनीताल से धीरज मिलखानी, हल्द्वानी से भावेश पांडे,

एवं सीनियर वर्ग में सूरज प्रकाश, पवन तिवारी अल्मोड़ा से, पंकज पांडे, प्रिया आर्या, विजय कुमार, कमला जागेटिया, प्रदीप कुमार बागेश्वर से, काशीपुर से दीप चन्द्र जोशी, पिथौराढ़ से यश भंडारी, टिहरी गढ़वाल से विकाश कुमार, राधा राणा, अमूल ललित, चम्पावत से ध्रुव पांडेय, कोटद्वार से शशांक घिंडियाल, द्वाराहाट से रजत कबडवाल ,और नैनीताल से धीरज मिलखानी, हल्द्वानी से दीपक गुप्ता का चयन हुआ है।

सभी चयनित प्रतिभागी अपने संगीत के सुरों को हल्द्वानी में आयोजित “द वॉयस ऑफ हिल” के ग्रैंड फिनाले में बिखेरेंगे।
जिसमें निर्णायक की भूमिका उत्तराखंड की मशहूर गायिका माया उपाध्याय जी, स्टार युवा गायक सौरव मैठानी जी, एवं संगीत से पीएचडी डॉक्टर गुंजन जोशी जी होंगे।

ग्रैंड फिनाले का लाइव प्रसारण पूरे देश भर में JJN News के यूट्यूब चैनल के माध्यम से होगा। ग्रैंड फिनाले का संचालन युवा कवि दीपांशु कुवर जी करेंगे।
इसके अलावा ग्रैंड फिनाले में उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक प्रहलाद मेहरा जी, मशहूर अभिनेता देव करन धामी जी, मशहूर काव्य कार एवं रचनाकार हेमंत बिष्ट जी एवं मधुसूदन थपलियाल जी, गायक गोविन्द दीगरी जी सहित युवा गायक संदीप सोनू राधा द्विवेदी, संगीतकार व्यापक जोशी जी, दिव्य दर्शन जोशी जी, अंकित खुलबे बाल लोक कलाकार स्वर्गीय श्री पप्पू कार्की जी के बेटे दक्ष कार्की सहित अन्य कई स्टार कलाकार ग्रैंड फिनाले में आकर सभी प्रतिभागियों को अपना आशीर्वाद देंगे।

आयोजकों ने बताया कि ग्रैंड फिनाले हल्द्वानी तिकोनिया पर स्थित होटल लावनिया टावर पर सुबह 8 बजे से होगा और 2 बजे दिन से अवॉर्ड समारोह आयोजित होगा जिसमें नरेंद्र टोलिया जी, देबू पांगती जी, नितेश बिष्ट जी, रितेश जोशी जी, सहित समाज के कई वरिष्ठ व्यक्तियों एवं कलाकारों द्वारा जीते हुए प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “हल्द्वानी में इस तारीख को होगा द वॉइस ऑफ हिल का ग्रैंड फिनाले”
Comments are closed.



उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी 

Nice..
LOHÀGHAT SE SONIYA JI BHI H….