हल्द्वानी- हल्द्वानी निवासी एक युवती को ऑनलाइन पिज़्ज़ा ऑर्डर करना भारी पड़ गया। ऑनलाइन पिज़्ज़ा मंगाने के लिए युवती को कोई एक दो हजार की चपत नहीं बल्कि 60 हजार की चपत लग गई। हालांकि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए साइबर सेल को सौंप दिया है।
यह भी पढ़े 👉उधम सिंह नगर- DM रंजना राजगुरू ने दो SDM के कार्यक्षेत्र बदले
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के डेहरिया क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की देर रात उन्होंने ऑनलाइन पिज़्ज़ा ऑर्डर किया जिसके एवज में कंपनी ने उन्हें बुकिंग के नाम पर ₹5 ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा युवती ने जब 5 रुपे डेबिट कार्ड से भुगतान किए तो कुछ ही देर में उनके खाते से ₹60000 निकाल लिए गए।
पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि उनके खाते से एक बार में 19999 दूसरी बार में 19998 और तीसरी बार में 19999 साइबर ठगों द्वारा निकाल दिए गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए साइबर सेल को सौंप दिया है और जांच शुरू कर दी है। आए दिन इस तरह हो रहे साइबर अपराधों से लोगों को सबक लेने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी-(बड़ी खबर) पूर्व छात्र संघ महासंघ उपाध्यक्ष ने की आत्महत्या, प्रेमिका के घर जाकर खाया जहर

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
