हल्द्वानी- कठिन परिश्रम लगन और मेहनत के बल पर हल्द्वानी का एक युवा सशस्त्र सीमा बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित हुआ है मंगलवार को मध्यप्रदेश भोपाल में हुई पासिंग आउट परेड में शहर के इस होनहार युवा को असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनाती मिली।

हल्द्वानी के पनियाली गांव के रहने वाले मोहन चंद्र भट्ट मूलनिवासी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ के पुत्र विमल भट्ट ने कड़ी मेहनत व लगन से सशस्त्र सीमा बल में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनाती प्राप्त की है। विमल भट्ट ने 2018 में यूपीएससी CAPF की परीक्षा दी और 2019 में उनका परीक्षाफल आया देश भर में उन्होंने 17 स्थान प्राप्त किया जिसके बाद उनका प्रशिक्षण शुरू हुआ और मध्यप्रदेश भोपाल में मंगलवार यानी 22 फरवरी को पासिंग आउट परेड में उन्हें सशस्त्र सीमा बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनाती मिली।

बेटे के इस ओहोदे को देखने के लिए माता पिता पासिंग आउट परेड में शामिल हुए बेटे की इस उपलब्धि को देख माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया एक सामान्य परिवार से पले बढ़े विमल बचपन से ही पढ़ाई में अब्बल थे और उन्होंने अपनी लगन और मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया विमल के पिता मोहन चंद्र का अपना शटरिंग का बिजनेस है। बेटे की इस उपलब्धि पर परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
