देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल बचाने और संसाधनों के सही उपयोग का संदेश दिया। गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया और स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की है। पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन की बचत करना समय की जरूरत है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटी दूरी के लिए दोपहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन या साझा वाहन का अधिक उपयोग करें। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
गणेश जोशी ने कहा कि वह खुद भी स्थानीय कार्यक्रमों और छोटी दूरी के दौरों में अधिक से अधिक दोपहिया वाहन का उपयोग करेंगे…ताकि लोगों के बीच सादगी और ईंधन बचत का सकारात्मक संदेश पहुंचे।
उन्होंने कहा कि संसाधनों का संयमित उपयोग केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं…बल्कि पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बेहद जरूरी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
