भारतीय सेना में 10वीं पास युवा करें आवेदन
भारतीय सेना ने सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर (सीएसबीओ) ग्रेड-II के 190 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक पुरुष एवं महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें। अब आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों को स्कैन कर नोटिफिकेशन में दी गई ई-मेल आईडी पर भेज दें। आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को डाक से भी भेजना होगा। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 है।
योग्यता
10वीं पास या समकक्ष योग्यता हो।
प्राइवेट बोर्ड एक्सचेंज (पीबीएक्स) बोर्ड को संभालने का न्यूनतम छह माह का कार्यानुभव हो।
वेतन: 21,700 से 69,100 रुपये। आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष से कम हो। आयु
सीमा की गणना 31 मई 2026 को आधार मानकर होगी।
आवेदन शुल्क : शुल्क देय नहीं है।
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
प्रैक्टिकल टेस्ट और साक्षात्कार क्वालिफाइंग होगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी।
उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
आधिकारिक वेबसाइट
www.indianarmy.nic.in
इस ई-मेल आईडी पर भेजें आवेदन
: sunshine.rise@nic.in
यहां भेजें आवेदन
द कमांडेंट, हेडक्वार्टर्स, 2 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर, पणजी (गोवा) –
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
