Uttarakhand News- उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। आज कई जिलों में बारिश का red अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद कई जिलों में जमकर बारिश हुई। वही जन्मदिन में शामिल होने के लिए हरियाणा से हरिद्वार आ रहे एक परिवार के लिए बारिश काल साबित हुई। बारिश में उनकी कार स्लिप होकर सड़क किनारे के खेतों में पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई और अन्य चार लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार दीनारपुर गांव में सुरेश के बेटे का जन्मदिन था। जिसमें कुरुक्षेत्र हरियाणा से कुछ लोग एक कार में सवार होकर आए थे। वापस लौटने के दौरान एक्कड़ गांव के समीप बारिश के दौरान तेज रफ्तार कार स्लिप होकर सड़क किनारे के खेतों में पलट गई।

हादसे में कार में सवार अनिल कुमार निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के चार अन्य लोग घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि जन्मदिन कार्यक्रम से लौटने के दौरान हादसा हुआ है, घायलों का उपचार चल रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
