हल्द्वानी- मानसून की पहली बरसात में हल्द्वानी के हालात से पूरा पर्दा उठा दिया था। 2 घंटे की बरसात में पूरा शहर पानी पानी हो गया था। सरकारी व्यवस्था की पोल खुल गई थी। नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त हो गया था। इन सब को लेकर कमिश्नर दीपक रावत ने जब एक-एक कर अधिकारियों के पेच कसे तो अधिकारी भी अब एक टांग पर खड़े होकर व्यवस्था सुधारने में लगे हैं।
1 दिन पूर्व ही कमिश्नर ने कई विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में जलभराव के तात्कालिक वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे साथ ही कई अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी जिसका असर यह हुआ कि आज नगर निगम ने शनी बाजार नाला तथा प्रेमपुर लोसज्ञानी नाले में सफाई की। तो उधर सबसे ज्यादा शिकायत मिलने पर वर्कशॉप लाइन की नहर की सफाई करते हुए, नगर आयुक्त ने कोतवाली पुलिस को तहरीर तक दी है कि यदि वर्कशॉप लाइन की नहर में कोई कूड़ा डालते हुए पाया जाए तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। दरअसल आधे शहर का पानी इसी नहर से होकर गुजरता है और इस नहर में कूड़ा करकट और गाड़ियों को सुधारने वाली दुकानें भी सारा कूड़ा नहर में डाल देते हैं इसी वजह से न सिर्फ नहर चौक होती है बल्कि किसानों के खेतों में प्लास्टिक तक पहुंच जाती है कमिश्नर के निर्देश पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने इस पर भी कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उधर एक के बाद एक निर्देशों के चलते शहर में भोलानाथ गार्डन में एक बड़े भूखंड पर नगर निगम ने कब्जा लिया और बड़े भूखंड पर दीवार लगाने और छोटे भूखंड पर गेट लगाने सहित उस भूमि को सार्वजनिक प्रयोग में लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं नगर निगम और जिला प्रशासन ने तत्काल चार दिवारी का काम भी शुरू कर दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान 
