देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय बीटेक छात्रा की मौत हो गई। चार खंबा चौक के पास पैदल जा रही छात्रा को पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा ट्रैक्टर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छात्रा को एंबुलेंस की मदद से वेलमेड अस्पताल पहुंचाया…जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बहन के साथ पैदल जा रही थी छात्रा
पुलिस के अनुसार हादसा रविवार रात करीब 8:45 बजे हुआ। मृतका की पहचान वैष्णवी रावत (18) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थी और देहरादून में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।
घटना के समय वैष्णवी अपनी बड़ी बहन कृतिका रावत के साथ चार खंबा चौक से पैदल अपने कमरे की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने वैष्णवी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह ट्रैक्टर के नीचे आ गई।
पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
हादसे के बाद पुलिस ने मिक्सर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। वाहन का नंबर UP 12 BF 7297 बताया गया है।
क्लेमेंटटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह के अनुसार मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। रात अधिक होने के कारण पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई अगले दिन किए जाने की बात पुलिस ने कही है।
हादसे की खबर मिलने के बाद छात्रा के परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
