हरिद्वार। भारत में वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के संकल्प की सफलता की कामना को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार को हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा शुरू की। उन्होंने ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की और गंगाजल लेकर ऋषिकेश के वीरभद्र महादेव मंदिर के लिए रवाना हुईं।
इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि सहित कई संत मौजूद रहे। रेखा आर्य ने कहा कि वह मां गंगा का आशीर्वाद लेने और देश के संकल्प की सफलता की कामना के लिए कांवड़ लेकर जा रही हैं।
22 किलोमीटर की पैदल यात्रा
रेखा आर्य की यह कांवड़ यात्रा करीब 22 किलोमीटर लंबी है। इस यात्रा में संतों के साथ खिलाड़ी, युवा, खेल प्रेमी और आम लोग भी शामिल हुए।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने रेखा आर्य की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ श्रद्धा, संकल्प और सेवा का प्रतीक है। संतों ने इसे महिला शक्ति और राष्ट्रीय उद्देश्य से जुड़ा प्रयास बताया।
रेखा आर्य की दूसरी कांवड़ यात्रा
खेल मंत्री रेखा आर्य की यह दूसरी कांवड़ यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 26 जुलाई 2022 को सावन के दौरान हरिद्वार से ऋषिकेश तक कांवड़ यात्रा की थी। उस यात्रा का संदेश ‘मुझे भी जन्म लेने दो, शिव के माह में शक्ति का संकल्प, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ रखा गया था।
इस बार उन्होंने भारत में 2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प की सफलता और देश के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कांवड़ यात्रा शुरू की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 
