पौड़ी। कांवड़ यात्रा के दौरान देवप्रयाग के टोंडेश्वर घाट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा स्नान के दौरान एक कांवड़िया अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया। यह देखकर किनारे खड़ा उसका बड़ा भाई घबरा गया और लोगों से भाई को बचाने की गुहार लगाने लगा।
घटना के बाद सामने आए वीडियो में बड़ा भाई रोते हुए लोगों से मदद मांगता नजर आ रहा है। वह अपने भाई को बचाने के लिए “कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो” कहते हुए सुनाई दे रहा है। उसकी आवाज में भाई को बचाने की बेचैनी और बेबसी साफ दिखाई दे रही है।
स्नान के दौरान तेज बहाव में बहा युवक
बताया जा रहा है कि हरियाणा के फरीदाबाद निवासी आर्यन मिश्रा (24) गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक तेज और उफनती धारा की चपेट में आ गए। किनारे मौजूद उनके बड़े भाई ने जब उन्हें बहते देखा तो उन्होंने आसपास के लोगों से मदद मांगी।
बरसात के कारण नदी का बहाव काफी तेज था। लोगों की कोशिशों के बावजूद युवक को तत्काल बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया।
पुलिस और एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सक्रिय हुई। युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान आर्यन मिश्रा, पुत्र सतेंद्र मिश्रा, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।
तेज बहाव को लेकर प्रशासन की अपील
सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं बरसात के कारण नदी का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है।
प्रशासन और पुलिस श्रद्धालुओं से लगातार अपील कर रहे हैं कि वे बैरिकेडिंग के बाहर जाकर स्नान न करें और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें। टोंडेश्वर घाट देवप्रयाग में अलकनंदा नदी के पास स्थित है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 