अल्मोड़ा। फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप तैयार करने को लेकर चर्चा में आए अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की। दोनों के बीच यह मुलाकात अल्मोड़ा के सर्किट हाउस में हुई।
मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने रवि से उनके तैयार किए गए फ्लाइंग व्हीकल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने वाहन की कार्यप्रणाली और अब तक किए गए परीक्षणों को लेकर भी बातचीत की।
मंत्री ने की प्रयासों की सराहना
अजय टम्टा ने रवि के तकनीकी प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आगे के परीक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य से युवाओं का नई तकनीक के क्षेत्र में काम करना उत्साह बढ़ाने वाला है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे नवाचार देश की तकनीकी प्रतिभा को सामने लाने में मदद करते हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग का प्रयास किया जाएगा।
फ्लाइंग व्हीकल को लेकर चर्चा में हैं रवि
अल्मोड़ा निवासी रवि टम्टा अपने फ्लाइंग व्हीकल के प्रोटोटाइप को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। रवि का दावा है कि उन्होंने उड़ने वाले वाहन का प्रोटोटाइप तैयार किया है और इसका परीक्षण भी किया है।
रवि का उद्देश्य आधुनिक तकनीक की मदद से ऐसा वाहन तैयार करना है…जो भविष्य में परिवहन के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा कर सके।
केंद्रीय मंत्री से मुलाकात और प्रोत्साहन मिलने के बाद रवि के इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की उम्मीदें बढ़ी हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 