रुद्रपुर। भाजपा नेता और उनके भाई की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रुद्रपुर में वाल्मीकि समाज का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। सोमवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग नगर निगम परिसर में पहुंचे और सफाई कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ और उनके भाई सन्नी चुघ की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग
मामला 9 अगस्त को स्कूटी को टक्कर लगने के बाद हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि विवाद के दौरान पारस चुघ और सन्नी चुघ ने कुछ लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान डंडे और लोहे की रॉड से हमला किए जाने का भी आरोप है…जिसमें तीन लोग घायल हुए।
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि मामले में आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
रामपुर-हल्द्वानी हाईवे पर लगाया जाम
गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज प्रदर्शनकारी नगर निगम से निकलकर रामपुर-हल्द्वानी हाईवे पर पहुंच गए…और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप कोतवाली, पंतनगर और दिनेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें सड़क से हटाया…जिसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल किया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी दोबारा नगर निगम परिसर में पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
मौके पर प्रभारी सीओ अखिलेश कुमार सिंह भी पहुंचे। अधिकारियों और वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई। समाज की ओर से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
गिरफ्तारी नहीं हुई तो कोतवाली घेराव की चेतावनी
वाल्मीकि समाज ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कोतवाली का घेराव किया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं रुद्रपुर विधायक शिव सिंह अरोड़ा ने कहा है कि कानून अपना काम करेगा और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपी कोई भी हो…जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 
