सतपुली-गुमखाल मार्ग पर पोकलैंड मशीन से युवक की निर्मम हत्या,आरोपी फरार।
पौड़ी- एक चौंकाने वाले हत्याकांड की खबर सामने आ रही है। खबर पौड़ी जनपद से है जहां चौड़ीकरण कार्य में लगी पोकलैंड मशीन के ऑपरेटर ने एक युवक को पोकलैंड मशीन के वार से मौत के घाट उतार दिया। युवक की निर्मम हत्या के बाद आरोपी चालक फरार बताया जा रहा है।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल जनपद में सतपुली-गुमखाल मार्ग पर देर रात नोसिन डाडामंडी निवासी एक युवक सुमन देवरानी की पोकलैंड मशीन से कुचलकर हत्या कर दी गई। सतपुली थाना क्षेत्र के मल्ली गांव में सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगे पोकलैंड मशीन चालक द्वारा युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि चालक ने मशीन के अगले हिस्से से युवक सुमन देवरानी के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं निर्माण कार्य कर रही कंपनी श्री कल्याण शिवालिक इंफ्रा पर गंभीर आरोप लगे हैं।
मृतक युवक सुमन डाडामंडी का निवासी बताया जा रहा है। और सतपुली में फोटोग्राफर का काम करता था। घटना के समय वह गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर वापस सतपुली लौट रहा था। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने कोटद्वार के बेस चिकित्सालय के बाहर जाम लगा दिया। पुलिस ने वार्ता कर स्थिति को शांत कराया और जाम खुलवाया।
घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। वहीं,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित 
