- मसूरी में एक कार खाई में गिरी दो लोग गंभीर रूप से घायल।
मसूरी (देहरादून)- मसूरी में मसूरी देहरादून रोड कोलुखेत पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस एसआई पंकज सिंह महिपाल के नेतृत्व में व एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एसडीआरएफ के जवानों ओर मसूरी पुलिस द्वारा गहरी खाई में गिरे दो युवकों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकला गया।
और 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून हायर सेंटर भिजवाया गया ।मसूरी पुलिस ने बताया कि सुबह के समय देहरादून से मसूरी जाते हुए कोलुखेत के पास पानी बैंड के पास कार बीआर 06 डीएच 3402 आनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार नैतिक राजपत्र रणधीर कुमार सिंह निवासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष तथा अनुराग चौधरी पुत्र केदार चौधरी निवासी नालापानी चौक हिल व्यू अपार्टमेंट थाना रायपुर देहरादून 31 वर्ष सवार थे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिनको रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से देहरादून भेजा गया । एसआई पंकज सिंह महीपाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है वही सुबह के समय मोड पर अचानक से कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित 
