काशीपुर- काशीपुर में आज रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में अचानक आग लगने से दुकान के अंदर लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
आपको बताते चलें कि काशीपुर के मोहल्ला गंज के रहने वाले मोहित पाल नामक युवक ने रिच लुक ब्रांडेड कपड़ों की फ्रेंचाइजी ले रखी थी जिसका कि शोरूम काशीपुर में रामनगर रोड स्थित चीमा चौराहे पर है।
रोजाना की तरह आज देर शाम शोरूम के मैनेजर पवन वर्मा शोरूम बंद कर घर चले गए थे कि तभी शोरूम से धुएं का गुबार उठता देख सामने स्थित एक होटल के कर्मचारियों ने उसे फोन पर सूचना दी जिसके बाद उसने आकर जैसे ही शोरूम का शटर उठाया, आग की लपटों ने भयंकर रूप धारण कर लिया।
जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तथा स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की 3 गाड़ियों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग में काबू पाया जाता तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
