रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां मिट्टी के टीले के नीचे खुदाई कर रही तीन महिलाएं मिट्टी की ढांग के नीचे दब गई। जबकि 2 महिलाओं ने भाग कर जान बचाई घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले के सीमावर्ती चिरबटिया इलाके में यह घटना हुई है यहां 5 महिलाएं एक टीले पर बनी गुफा में मिट्टी की खुदाई कर रही थी तभी भारी मात्रा में मिट्टी का टीला ढह गया जिसमें 3 महिलाएं वही दब गई जबकि बाहर की और खड़ी दो महिलाओं ने भाग कर जान बचाई फिलहाल एसडीआरएफ बचाव राहत कार्य चला रही है।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद लगभग ढाई बजे लुठियाग गांव निवासी आशा देवी (40) पत्नी दिनेश सिंह, माला देवी (52) पत्नी दर्शन सिंह और सोना देवी (48) पत्नी पूरण सिंह सहित 5 महिलाएं चिरबटिया से लगभग एक किमी दूर टिहरी जनपद के घनसाली तहसील क्षेत्र के थाती गांव में मिट्टी लेने गए थे। खदान से लंबे समय से हो रही खुदाई के कारण यह सुरंग जैसी हो गई थी।
साथ गई अन्य महिलाओं ने दी घटना की जानकारी
तीनों महिलाएं काफी अंदर तक जाकर मिट्टी खोदने लगीं। तभी, खदान के ऊपर की तरफ का बड़ा हिस्सा टूटकर महिलाओं के ऊपर जा गिरा, जिससे वे तीनों दब गईं। अन्य महिलाओं ने घटना की जानकारी गांव में दी। जिस पर परिजनों के साथ अन्य लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही जखोली तहसील प्रशासन, राजस्व पुलिस और डीडीएमओ (जिला आपदा प्रबंधन रुद्रप्रयाग) को सूचना दी गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
