उत्तराखंड- (बड़ी खबर) अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से स्मैक तस्करी के फिराक में था तस्कर, पुलिस ने भारी मात्रा स्मैक के साथ धर दबोचा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चंपावत– करोडों की अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, थाना बनबसा जनपद चम्पावत द्वारा उत्तराखण्ड राज्य की इस वर्ष की सबसे बडी स्मैक की खेप बरामद

घटना का विवरण

ADVERTISEMENTSAd

मा0 मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक* उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त* बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में श्री देवेंद्र पींचा पुलिस अधीक्षक महोदय चंपावत के निर्देसानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/ टनकपुर/ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के क्रम में दिनांक 19/8/2023 को थाना बनवसा क्षेत्रान्तर्गत एस.ओ.जी, एएनटीएफ व बनवसा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गढीकोट – नेपाल कच्चे मार्ग पर साईकिल नं0 UP 27AD 7826 बजाज CT 100 में अभियुक्त जागेश्वर दयाल पुत्र ख्यालीराम निवासी ग्राम परशरामपुर मीरनपुर थाना कटरा जिला शहाजहाँपुर को 605 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए

अपराधी का नाम पता– 01-जागेश्वर दयाल पुत्र ख्यालीराम, निवासी ग्राम परशरामपुर मीरनपुर, थाना कटरा, जिला शहाजहाँपुर, उ0 प्र0, उम्र 35 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग- उक्त सम्बन्ध में थाना बनवसा मे मु0अ0सं0 82/2023 अन्तर्गत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत किया गया।

बरामदगी–
1- 605 ग्राम स्मैक
2- मोटर साईकिल नं0 UP27 AD 7826 Bajaj CT 100
3- 1 मोबाइल फोन SUMSUNGज
4- 3940 रू0 नगद

अपराध का तरीका- पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि पूर्व में उसका भाई मान सिह बिलसन्डा ,शाहबाद,हरदोई में स्मैक का कारोबार करता था जो कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार जेल भेजा जा चुका है। उसके गिरफ्तार होने के बाद मेरे द्वारा स्मैक बेचने के लिए नये क्षेत्र की तलाश थी । मैने यह सुना था कि नेपाल की तरफ स्मैक के दाम बहुत ज्यादा है इसलिये मेने इस क्षेत्र में स्मैक बेचने की योजना बनायी। घर पर बनायी हुइ स्मैक को आज नेपाल राष्ट्र को बेचने हेतु जा रहा था तो पुलिस द्वारा मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार

आपराधिक इतिहास- अभियुक्त व अभियुक्त के भाई के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है

जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के क्रम में जनपद चंपावत में स्थित नशा मुक्ति केन्द्रो व गांव-गांवों में जाकर नशे के विरूद्ध युवाओ को मोटिंवेट किया जा रहा है तथा नशे के दुष्परिणोमो को बताते हुए नशे से दूर रहने हेतु लोगों से अपील की जा रही है। साथ ही युवाओ को नशे का मार्ग छोडकर खेल कुद आदि रचनात्मक कार्यो की तरफ मोडने के प्रयास किये जा रहे है। इसके अलावा नशे की तस्करी कर युवाओ की भविष्य  खराब करने वाले नशे के तस्करो के विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। भविष्य में नशे के विरूद्ध चम्पावत पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। इसके अलावा सभी जनपद वासियो से अपील की जाती है कि नशे से सम्बन्धित कोई भी सूचना/शिकायत हो तो जनपद चम्पावत पुलिस के हेल्पलाईन न0 112.9411112984, 05965230607 पर सूचना दे सकते है।

पुलिस टीम-
1- श्री लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष बनवसा
2- उ0 नि0 सुरेंद्र सिंह खड़ायत IC SOG
3- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह बिष्ट
4-उ0 नि0 ललित पाण्डेय SOG
5-HC मतलूब खान SOG/ANTF
6- HC गणेश सिंह SOG/ANTF
7- HC जगवीर सिंह
8- HC संजय शर्मा
9- का0 नवल किशोर SOG
10-का0 सूरज कुमार SOG
11- का0 विनोद जोशी सर्विलांस
10- का0 गिरीश भट्ट सर्विलांस
11- का0 सद्दाम हुसैन सर्विलांस

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू

नोट- भारी मात्रा में स्मैक की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक महोदय कुमायू परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा 10 हजार रू व पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा 10 हजार रूपये नगद पारितोषिक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें