लालकुआं– नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं की 74 वीं वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु 246 करोड 94 लाख रूपया का बजट पारित किया गया ।
भीमताल में आयोजित 74 वें अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा विधिवत अधिवेशन का शुभारंभ किया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा नैनीताल जनपद में दुग्ध सहकारिता के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लालकुआं में एक लाख लीटर दैनिक क्षमता का 120 करोड़ की लागत से आधुनिक डेयरी प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पशुपालकों को उनके दुधारू पशुओं की स्वास्थ्य संबंधी उचित रखरखाव हेतु घर पर ही इलाज किए जाने के उद्देश्य से प्रथम चरण में तीन विकास खंड मे 3 एंबुलेंसो का संचालन किया जा चुका है, शीघ्र ही अन्य विकास खण्डों में भी एम्बुलेंस का संचालन किया जाएगा। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि यह सामान्य निकाय अधिवेशन पर्वतीय क्षेत्र में दुग्ध व्यवसाय को और अधिक सशक्त बनाये जाने के उद्देश्य से एक नई पहल की शुरुआत की गई है, जिसके भविष्य में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर आगामी 25 अगस्त से दुग्ध उत्पादकों को दूध दरों में एक रुपए की वृद्धि की जाएगी, जिसके लिए उन्होंने दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा का सदन के माध्यम से आभार व्यक्त किया। सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह ने अधिवेशन में दुग्ध संघ की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान दुग्ध उत्पादक सदस्यों द्वारा विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किये गये।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 
