देहरादून। देर रात एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रिजॉर्ट से 14 लड़कियों को पकड़ा। इन में पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस दौरान रिजॉर्ट में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात एक रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का धंधा किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।सहसपुर थाना अध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई चल रही है। मानव-तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले एक्टीविस्ट ज्ञानेन्द्र कुमार को स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस रिजॉर्ट पर होने वाली संदिग्ध परिस्थितियों और संदिग्ध लोगों के आवागमन की सूचना दे रहे थे।

इस रिजॉर्ट पर रेव पार्टियों की भी खबरें मिल रही थीं , जिनमें प्रदेश से बाहर के युवक युवतियों द्वारा भारी मात्रा में नशे के प्रयोग एवम् देहव्यापार की भी सूचनायें थीं। स्थानीय थाना पुलिस की मदद से भी इंकार नहीं किया जा सकता था । इसी को दृष्टिगत गत सायं एक्टीविस्ट ज्ञानेन्द्र कुमार ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर से भेंटकर स्थिति से अवगत कराया ।तदोउपरांत कुंवर ने एसपी सिटी श्रीमती सरिता डोभाल एवम् सीओ डालनवाला अभिनव चौधरी के नेतृत्व में ज्ञानेंद्र कुमार को लेकर एक विशिष्ट पुलिस दल का गठन किया, जिसे इस रेव पार्टी पर गोपनीय तरीके से कार्यवाही को निर्देशित किया गया। इस दल में एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट , थाना पटेलनगर, कैंट , बसंत विहार आदि थानों के पुलिस बल को शामिल किया गया।
रिजॉर्ट में छापेमारी के बाद वहां से भारी मात्रा में चरस, दूसरे राज्यों की शराब की बोतलें , संदिग्ध अवस्था में तमाम युवतियां बरामद हुईं । तमाम सावधानियों के बावजूद रिजॉर्ट संचालक और संदिग्ध वस्तुओं के साथ कुछ लोग फरार होने में सफल हो गये। रात्रि डेढ़ बजे सभी लोगों को अग्रिम पूछताछ के लिये, थाना सहसपुर लाया गया। जहां पुलिस द्वारा करवाई की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस 
