- इसी लिए सरल-सहज है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- बिना क़ाफ़िले के पिथौरागढ़ में स्कूली बच्चों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री
- स्थानीय दुकान पर पी चाय, व्यापारियों से की बातचीत
पिथौरागढ़- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बिना लाब लश्कर के सुबह-सुबह अकेले मॉर्निंग वॉक करते हुए तस्वीरें एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दो दिवसीय पिथौरागढ़ दौड़े पर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे तो इस दौरान उन्होंने गेस्ट हाउस से बाहर निकलते ही नवीन बोरा जी के प्रतिष्ठान पर गरमा गरम चाय का आनंद लिया, तभी पिकनिक पर जा रहे स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों पर नज़र पड़ी तो उनसे मिलने को मन उत्सुक हो उठा और फिर बस में चढ़कर सभी बच्चों से मिलकर उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी को देखकर स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे चौंक गए। और चौंके भी क्यूँ ना अक्सर अपने मुख्यमंत्री को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देखने वाली जनता को जब मुख्यसेवक अपने बीच मिल जाए तो हर कोई चौकेंगा।

बहरहाल यह पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के किसी भी जनपद भ्रमण के दौरान सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए जनता के बीच पहुँचे हों! इससे पहले भी मुख्यमंत्री धामी रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और खटीमा में भी रात्रि विश्राम के दौरान सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकल स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए देखे गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां स्कूल, आंगनबाड़ी रहेंगी बंद, DM का आदेश
उत्तराखंड: पंतनगर प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए किसने हासिल किया पहला स्थान
उत्तराखंड: कैंची धाम मेले की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, भड़के लोगों ने कर दी पिटाई
उत्तराखंड : गंगा में डूब रहा था युवक, पत्रकार ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
उत्तराखंड: मामा की वर्दी पहनने वाला ‘हनी’ बना सेना का लेफ्टिनेंट, IMA से पास आउट होकर पूरा किया बचपन का सपना
देहरादून:(बड़ी खबर) लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु खोजबीन समिति का गठन
उत्तराखंड: बातचीत से मना करने पर खफा हुआ युवक, बीच सड़क पर चला दी गोली
उत्तराखंड : ग्राम प्रधान ने अपनी ही फर्म से कर लिया सरकारी काम का भुगतान, जांच में खुला बड़ा खेल!
देहरादून : (बड़ी खबर) UKSSSC भर्ती परीक्षा कल, आज केंद्र होंगे सील 