Rudrapur News: ऊधम सिंह नगर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे है। आये दिन यहां हत्यां, बलात्कार जैसी घटनाएं होती रहती है। फिर एक हत्या से जिले में सनसनी फैल गई। सिडकुल में हत्या कर झाड़ियों में फेंकी गई कई माह पुरानी सड़ी गली लाश मिली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के हाथ के पंजे, सिर और धड़ अलग-अलग मिले। लाश की ऐसी हालत देखकर हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सिडकुल के सेक्टर 9 स्थित झाड़ियों के पास राहगीरों को एक नर कंकाल मिला। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ पंतनगर तपेश कुमार, सिडकुल चैकी प्रभारी पंकज कुमार ने शव को कब्जे में ले लिया।
घटनास्थल पर पुलिस ने आसपास पड़ताल की तो हाथ के पंजे, धड़ और सिर अलग अलग पड़े हुए थे। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्याकर शव को झाड़ियों में फेंका गया है। लाश कई माह पुरानी लग रही है और सड़कर कंकाल बन गई है। पुलिस ने लाश की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हर्रावाला रेलवे स्टेशन का बदला पूरा स्वरूप, अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
रामनगर-देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन
उत्तराखंड की बेटी आरती धरियाल ने रोमानिया में जीता गोल्ड, देश का बढ़ाया मान
देहरादून :(बड़ी खबर) राज्य को पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में मिला प्रथम स्थान जबकि देशभर में ‘फ्रंट रनर’ श्रेणी में मिली जगह
देहरादून में अग्निवीरों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संवाद, हजारों युवाओं की हो रही उत्साहपूर्ण सहभागिता
उत्तराखंड: यहां करंट लगने से आठवीं के छात्र की मौत
उत्तराखंड: यहाँ जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत !
देहरादून :कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती का मौका
रुद्रनाथ ट्रैक पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला शव 
