देहरादून: सियासत में बयानबाजी से गरमी बढ़ती रहती है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर गहमागहमी का दौर कुछ हद तक शांत हुआ है। चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। ऐसे में अब पार्टी, प्रत्याशी व जनता को 10 मार्च का इंतजार है। इसी दिन चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि मतदान के दूसरे ही दिन उत्तराखंड में एक बार फिर सियासर गरमा गई है।दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऐसा बयान दिया है जिससे उनकी खुद की पार्टी के कुछ नेता भी थोड़ा असहज महसूस कर सकते है।
दरअसल उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत इस बार कांग्रेस को अपने दम पर आगे लेकर आए थे। ये कहना लाजमी है कि 2017 चुनाव के बाद कांग्रेस को अमृत की जरूरत थी। जिसका इंतजाम हरीश रावत ने ही किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हरीश रावत इस बार लालकुआं सीट से चुनावी मैदान पर उतरे थे। बहरहाल अभी नतीजों में समय है मगर हरीश रावत ने खुद को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे कर दिया है।उन्होंने कहा है कि हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री बन सकता है या घर पर बैठ सकता है।
बता दें कि हरीश रावत प्रदेश में वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक डिजिटल चैनल से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री बनने पर आपकी क्या राय है। तो हरदा ने अपने अंदाज में कहा कि हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री बन सकता है या फिर घर पर बैठ सकता है। इसके अलावा तीसरा कोई विकल्प मुझे नहीं दिखता है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए किसी को भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
