पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां आज सुबह चुनाव डयूटी से लौट रहे चुनाव कर्मिकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से एक चुनाव कर्मी की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार निजी बताई जा रही है।
एसडीएम सदर आकाश जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज सुबह एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इन चारों लोगों की चुनाव ड्यूटी नैनीडांडा ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्रों में लगी थी। चुनाव का सामान जमा करने के बाद ये सभी लोग देहरादून अपने घरों को लौट रहे थे। तभी पौड़ी-देवप्रयाग हाइवे पर भटकोट के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
राजस्व उपनिरीक्षक दीपक देवरानी ने बताया कि दुर्घटना में देहरादून के भानियावाला निवासी 50 वर्षीय रणवीर सिंह नेगी की मौत हो गई है। जबकि ऋषिकेश के सुमन विहार निवासी 54 वर्षीय जय सिंह, देहरादून के हाथी बड़कला निवासी 54 वर्षीय सुरेंद्र सिंह रावत और देहरादून के विकासनगर निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र गुसाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
