भीमताल : ओले तूफान ने तोड़ दी किसान की कमर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

भीमताल/रामगढ़/धारी/ओखलकांडा (नैनीताल)।
कुमाऊं क्षेत्र के भीमताल सहित आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। रामगढ़, धारी और ओखलकांडा क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों को सफेद चादर में बदल दिया, वहीं खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलते आलू, मटर, गेहूं और धनिया जैसी प्रमुख फसलों को व्यापक क्षति पहुंची है। कई स्थानों पर फलदार पेड़ों को भी नुकसान हुआ है, जिससे बागवानी करने वाले किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिल्ली की नौकरी छोड़ी, गांव लौटकर शुरू किया ट्राउट पालन; अब हर महीने 60 हजार तक कमाई
Ad


स्थानीय किसानों का कहना है कि इस आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में जमा ओलों की मोटी परत के कारण फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 8 बार विधायक रहे गुलाब सिंह की 100वीं जयंती, जानिए क्यों आज भी याद किया जाता है उनका नाम

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें