Bageshwar News: पहाड़ में इन दिनों शादियों का सीजन जोरों पर है। ऐसे में खबर बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र से है। जहा किसी बात पर बारातियो और घरातियो के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार बागेश्वर के गरूड़ में थाना क्षेत्र बैजनाथ में एक विवाह समारोह था। बरात रतमटिया गांव से सिटोली गांव में आई थी। बताया जा रहा है कि बरातियों और घरातियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। जो इतनी बढ़ गयी कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। जिसके बाद ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और विवाद शांत हुआ। बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : होली-रमजान पर प्रशासन सख्त: हुड़दंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड : आरसेटी के 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर-एसी प्रशिक्षण का समापन, 21 युवाओं ने सीखी तकनीकी दक्षता
उत्तराखंड : बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू, 28 प्रतिभागी लेंगे स्वरोजगार की सीख
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
उत्तराखंड: विधानसभा तैयारी के बीच शहर बेहाल, गैरसैंण में बिजली व्यवस्था ध्वस्त
हल्द्वानी :(बधाई) शैमफोर्ड स्कूल की छात्रा गुनगुन कबड़वाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हासिल की 35वीं ऑल इंडिया रैंक
उत्तराखंड: फर्जी ऐप से मुनाफे का सपना… 24.70 लाख उड़ाए, STF ने दबोचा आरोपी
उत्तराखंड : यहां युवती को भेजा अश्लील मैसेज
उत्तराखंड: इस दिन से शुरू होगा चारधाम यात्रा पंजीकरण, नहीं लगेगा कोई शुल्क
उत्तराखंड : युवाओं में जबरदस्त क्रेज! सरताज की संगीतमय रात के लिए शहर तैयार 
