देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व रंगों और उल्लास का प्रतीक होने के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी द्योतक है।
उन्होंने कहा कि हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं…बल्कि लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत अभिव्यक्ति है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली जैसे पर्व नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग लेकर आए। साथ ही भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से प्रदेश की उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : हल्दूचौड़ की आकाशी जोशी ने 98.4 नंबर लाकर इलाके का नाम किया रोशन
हल्द्वानी :(बधाई) शैमफोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, 25% विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90% से अधिक अंक
लालकुआं : (बधाई) राहुल दुर्गापाल का शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : गौलापार क्षेत्र का नाम रोशन, छात्राओं ने हासिल किए 97.8%, 93% और 92.4% अंक
हल्द्वानी : बियरशिबा स्कूल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियो का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
सीएम धामी ने CBSE हाईस्कूल पास विद्यार्थियों को दी बधाई, असफल छात्रों को दिया हौसला
लालकुआं : दसवीं की छात्रा कशिश ने किया कमाल
हल्द्वानी :(बढ़ाई) ओंकार जोशी दसवीं में लेकर आए 95.6 फीसदी नंबर, परिजनों में खुशी की लहर
उत्तराखंड: 3 नए रेडियो चैनल लॉन्च…सीएम धामी का युवाओं को खास संदेश
इंतजार खत्म! CBSE 10th Result 2026 जारी, ऐसे करें आसानी से चेक 

