गैरसैंण : 9 मार्च से प्रस्तावित बजट सत्र को लेकर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। लेकिन इसी बीच ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के नगर क्षेत्र में बीते दो दिनों से अनियमित विद्युत आपूर्ति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार 33 और 11 केवी लाइनों को दूरस्थ करने के तकनीकी कार्य के दौरान नगर के फीडर में खामी आ गई…जिससे कई इलाकों में बिजली पूरी तरह ठप हो गई…जबकि कुछ जगहों पर आंख-मिचौली जारी है। इसका असर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों, व्यापारियों और होटल व्यवसायियों पर पड़ रहा है।
आइसक्रीम विक्रेता विनोद पंवार ने बताया कि बिजली गुल रहने से करीब डेढ़ लाख रुपये का माल खराब हो गया। वहीं प्रिंटिंग प्रेस संचालक दिनेश नेगी ने कहा कि शादी सीजन के ऑर्डर प्रभावित हो रहे हैं।
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता शैलेंद्र बिष्ट ने बताया कि तकनीकी दिक्कत दूर करने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
